Drug and arms smuggling network

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 13 2025 07:48:56 PM

नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 1.5 किलो हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जालंधर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 1.5 किलो हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इनके तार नशा तस्करी व आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका

पकड़े गए 5 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है

नशे की समस्या को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है पंजाब पुलिस

जालंधर : 

जालंधर पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन आरोपियों के तार नशा तस्करी और आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस नेटवर्क के ध्वस्त होने से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई पर रोक लगी है और अवैध हथियारों के फैलाव पर भी अंकुश लगाया गया है। साथ ही पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह नशे की समस्या को खत्म करने और राज्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related to this topic: