जालंधर में किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार को दे दी Warning
किसान आने वाले दिनों में चंडीगढ़ कूच करेंगे और वित्तमंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव भी करेंगे
आप परेशानियां हमारे तक पहुंचाओ उसका हल निकाला जाएगा, परेशान होने की जरूरत नहीं : सीएम
सरकार की तरफ से जवाब न आया तों 19 अगस्त को किसानों की तरफ से चंडीगढ़ कूच किया जाएगा
जालंधर :
जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी है। किसान संगठन ने कहा कि अगर सरकार किसानों के गन्ने की बकाया राशि नहीं देती है तो वह आने वाले दिनों में चंडीगढ़ कूच करेंगे और वित्तमंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव भी करेंगे इसलिए सरकार को किसानों के समय रहते पैसे दे दिए जाने चाहिए।
अभी तक सरकार ने कोई हल नहीं निकाला
किसान नेता जंगवीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले काफी सालों से गन्ने की बकाया राशि नहीं मिलती तों हर साल किसानों को जालंधर के दकोहा फाटक के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना लगा कर रोष प्रदर्शन करना पड़ता है। जिससे लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों को परेशान होने की कभी जरूरत नहीं
लेकिन मुख्यमंत्री कहते है कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप परेशानियां हमारे तक पहुंचाओ उसका हल निकाला जाएगा पर किसानों की तरफ से चंडीगढ़ में आप सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा से भी मुलाक़ात की गई थी लेकिन अभी तक हल नहीं निकला है। सरकार की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया।
जवाब न आया तो चंडीगढ़ कूच करेंगे किसान
उन्होंने कहा कि अगर सरकार कि तरफ से कोई जवाब नहीं आया तों 19 अगस्त को वित्तमंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 19 अगस्त को किसानों की तरफ से चंडीगढ़ को कूच किया जाएगा। जिससे सरकार को बताया जा सके कि किसान कर्जे से परेशान है, उन्हें समय से पैसे दिए जाने चाहिए।