Fire broke out in Steps showroom along with KFC

जालंधर में मॉडल टाउन KFC के साथ Steps शोरूम में आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 13 2025 03:23:57 PM

जालंधर में मॉडल टाउन KFC के साथ Steps शोरूम में आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें

जालंधर में मॉडल टाउन kfc के साथ steps शोरूम में आग मचा हड़कंप घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें 

जालंधर में मॉडल टाउन KFC के साथ Steps शोरूम में आग, मचा हड़कंप, घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची

सूचना मिलते ही लोग सुरक्षित स्थानों पर गए

जालंधर : 

जालंधर में आज सुबह सुबह KFC के साथ Steps शोरूम में आग लगी है। जालंधर फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह शोरूम जूते का है। आग लगने का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया। प्रशासन ने इलाके में एहतियातन बैरिकेडिंग कर दी है।

KFC के साथ Steps शोरूम में आग

जालंधर में आज सुबह अचानक KFC के साथ स्थित Steps जूते के शोरूम में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर-दूर से दिखाई देने लगा। 

फायर ब्रिगेड की कार्रवाई रही जारी

सूचना मिलते ही जालंधर फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही आसपास के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

Related to this topic: