Following the blast incident

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर में ब्लास्ट प्रकरण के बाद BSF स्कूल में अचानक छुट्टी

Last Updated: May 07 2026 01:38:56 PM

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर में ब्लास्ट प्रकरण के बाद BSF स्कूल में अचानक छुट्टी, बच्चों को भेजा घर

जालंधर में bsf हेडक्वार्टर में ब्लास्ट प्रकरण के बाद bsf स्कूल में अचानक छुट्टी

अचानक छुट्टी किए जाने के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल

वहीं किसी धमकी की जानकारी स्कूल प्रशासन को नहीं दी गई है

अभिभावकों को स्कूल आधिकारिक ग्रुपों के जरिए देंगे जानकारी

एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी, सुरक्षा एजेंसियां हुईं सतर्क 

जालंधर। 

जालंधर के बीएसएफ स्कूल को गुरुवार को अचानक खाली करवाकर बच्चों को समय से पहले घर भेज दिया गया। यह स्कूल बीएसएफ हेडक्वार्टर परिसर में स्थित है, जहां मंगलवार रात एक्टिवा में ब्लास्ट की घटना हुई थी। अचानक छुट्टी किए जाने के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया और स्कूल के बाहर हलचल बढ़ गई। फिलहाल किसी धमकी की जानकारी स्कूल प्रशासन को नहीं दी गई है। 

स्कूल मैनेजमेंट से फोन पर मिले निर्देश : प्रिंसिपल

स्कूल प्रिंसिपल रंजना डोगरा ने बताया कि उन्हें मैनेजमेंट की ओर से फोन पर निर्देश मिले थे कि बच्चों को एक घंटा पहले छुट्टी दे दी जाए। उन्होंने कहा कि आगे की स्थिति और निर्देशों की जानकारी अभिभावकों को स्कूल के आधिकारिक ग्रुपों के जरिए दी जाएगी।

एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई

गौरतलब है कि इसी दिन जालंधर के एपीजे स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत स्कूल पहुंचकर सुरक्षा जांच शुरू की और एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। दोनों घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Related to this topic: