Funds for three months to be credited to women's

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: June 22 2026 04:42:48 PM

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलानफतेहगढ़ साहिब में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम 

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे cm भगवंत मान का बड़ा ऐलान

1 जुलाई से महिलाओं के खातों में आएंगे 3 महीने के पैसे, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

फतेहगढ़ साहिब में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम 

‘मावां धियां सत्कार योजना’ तहत मिलेगी सम्मान राशि

पहली किस्त के रूप में तीन माह की राशि होगी जारी

योजना का लाभ पंजाब की करीब 97% महिलाओं को

फतेहगढ़ साहिब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि 1 जुलाई से ‘मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजी जाएगी। फतेहगढ़ साहिब में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली किस्त के रूप में तीन महीने की राशि एक साथ जारी की जाएगी।

सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह के हिसाब से 3,000 रुपये दिए जाएंगे, जबकि अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह के हिसाब से 4,500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी। 

97% महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 18 साल से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1 जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर राशि जमा होने का संदेश भी प्राप्त होगा। सरकार का अनुमान है कि इस योजना का लाभ पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में शुरू की गई इस योजना के लिए पंजाब सरकार ने 9,300 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Related to this topic: