AAP वर्कर ने निकाली गालियां |

जालंधर में अपनी ही पार्टी के पार्षद पति को AAP वर्कर ने निकाली गालियां

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 05 2025 01:25:36 PM

जालंधर में अपनी ही पार्टी के पार्षद पति को AAP वर्कर ने निकाली गालियां

जालंधर में अपनी ही पार्टी के पार्षद पति को aap वर्कर ने  निकाली गालियां

जालंधर में अपनी ही पार्टी के पार्षद पति को AAP वर्कर ने  निकाली गालियां, बोला-गलती कर दी तुम्हें जीता कर, ऑडियो वायरल

पार्षद पति ने ऑडियो में आगे कहा इलेक्शन में साथ चलने के लिए पैसे मांगता था

यह खुद को पार्टी का बड़ा मेंबर समझ रहा, पार्टी के लिए आजतक किया क्या इसने

शराब और पैसे लेकर भी विरोध ही किया और दूसरे से पैसों की उम्मीद कर रहा था

जालंधर : 

जालंधर में बीती रात से एक ऑडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के वर्कर ने सीवरेज की समस्या हल न होने के कारण आप पार्षद के पति को गालियां निकाली हैं। जिसमें वह कह रहा है कि हमने जीताकर उसे गलती कर दी है। इसके बाद पार्षद पति उसको जवाब देता है।

गालियां निकाल रिकॉर्डिंग भेजी

वायरल ऑडियो में पार्षद पति कह रहा है कि आप वर्कर का रिश्तेदार सीवरेज की समस्या को लेकर उनके पास आया था। जिसको मैंने उसी समय शिकायत को आगे फॉरवर्ड कर दिया। इस दौरान आप वर्कर उसके साथ बैठकर बातें कर रहा है और मुझे गालियां दे रहे हैं। इसने बाद में मुझे रिकॉर्डिंग भी भेजी।

40 हजार लेकर विरोध किया

पार्षद पति ने ऑडियो में आगे कहा कि यह वह आदमी है जो इलेक्शन में साथ चलने के लिए पैसे मांगता था। यह खुद को आम आदमी पार्टी का बड़ा मेंबर समझ रहा है। पार्टी के लिए आजतक किया ही क्या है इसने। शराब और पैसे लेकर भी इसने हमारा विरोध ही किया और दूसरे से पैसों की उम्मीद कर रहा था।  

रेहड़ी वालों से वसूलता है पैसे

रेहड़ी वालों से 200-200 रुपए लेने वाला यह चोर है, जो साधु के भेष में घूम रहा है। यह खुद को आम आदमी पार्टी का वर्कर समझता है और इसे वर्कर की वैल्यू नहीं पता है। पूरे इलाके को पता है कि इसने हमारे खिलाफ कौन-कौन सी हरकतें की हैं। एक जिम्मेदार चैनल होने के तहत हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

Related to this topic: