This incident took place in the busy Ladowali Road

जालंधर में दीवारों पर CM मान के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 10 2026 10:48:34 AM

जालंधर में दीवारों पर CM मान के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस मामले की जांच में जुटीयह घटना जालंधर के व्यस्त लाडोवाली रोड इलाके की है

जालंधर में दीवारों पर cm मान के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर में दीवारों पर CM मान के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

यह घटना जालंधर के व्यस्त लाडोवाली रोड इलाके की है

इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री को ‘पंथ का गद्दार’ लिखा गया है

बताया जा रहा है देर रात शरारती तत्वों ने पोस्टर लगाए हैं

पहला मौका नहीं है, पहले भी सीएम के खिलाफ लिखा था

जालंधर 

जालंधर में एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ दीवारों पर पोस्टर लगे मिले हैं। इसका पता उस समय चला जब सुबह-सुबह दुकानदार दुकान खोलने के पहुंचे। यह घटना जालंधर के व्यस्त लाडोवाली रोड इलाके की है। पोस्टर को देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाडोवाली रोड पर लगे पोस्टर

लाडोवाली रोड पर लगे पोस्टरों में मुख्यमंत्री को ‘पंथ का गद्दार’ लिखा गया है। आज सुबह जब स्थानीय दुकानदार शॉप खोलने पहुंचे तो उन्होंने दीवारों पर ये पोस्टर चिपके हुए देखे। दुकानदारों का कहना है कि देर रात शरारती तत्वों ने ये पोस्टर लगाए हों, ताकि उन्हें कोई देख न सके।

पहले भी लग चुके हैं पोस्टर

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब सीएम भगवंत मान के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हों। इससे पहले भी जालंधर शहर में पोस्टर लगाए गए थे। उन पोस्टरों में भी सीएम मान के खिलाफ लिखा गया था। अब एक बार फिर से शहर में पोस्टर लगे हुए मिले हैं।

Related to this topic: