Israel shared intelligence with the US administrat

अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा था डोनाल्ड ट्रंप की ह’त्या की साजिश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 10 2026 01:49:44 PM

अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा था डोनाल्ड ट्रंप की ह’त्या की साजिशइजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ खुफिया इनपुट साझा किया

अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा ईरान रच रहा था डोनाल्ड ट्रंप की ह’त्या की साजिश

अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा था डोनाल्ड ट्रंप की ह’त्या की साजिश

इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ खुफिया इनपुट साझा किया

इनपुट ईरान से जुड़े नीतिगत फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा

हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की 

इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप सुरक्षा पर चिंता जाहिर कर चुके

नई दिल्ली

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा किया। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ट्रम्प जता चुके हैं सुरक्षा को लेकर चिंता

इससे पहले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, “वे मुझे खत्म करना चाहते हैं। मैं उनकी हर लिस्ट में सबसे ऊपर हूं।” ट्रम्प ने यह भी कहा था कि उन्हें लगातार सुरक्षा संबंधी खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट में खुफिया एजेंसियों का भी जिक्र

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के कुछ अधिकारियों का मानना है कि इजराइल की ओर से साझा किया गया यह इनपुट ट्रम्प के ईरान से जुड़े नीतिगत फैसलों को प्रभावित करने की कोशिश का हिस्सा भी हो सकता है। हालांकि इस संबंध में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related to this topic: