Jalandhar police on high alert

रक्षा बंधन और 15 अगस्त को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर, स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 08 2025 02:12:22 PM

रक्षा बंधन और 15 अगस्त को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर, स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया

रक्षा बंधन और 15 अगस्त को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया

रक्षा बंधन और 15 अगस्त को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर, स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चलाया

जालंधर पुलिस ने ऑपरेशन कासो चलाया, दोनों जगह संदिग्ध वस्तुओं व लोगों की चैकिंग 

लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी और गाड़ियों की चैकिंग 

आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई ताकि शहर में अप्रिय घटना न घट सके

पूरे इलाका सील भी किया और लावारिस वस्तुओं की चैकिंग भी की गई : ACP अमरनाथ 

शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद और चप्पे-चप्पे पर रखी नजर 

जालंधर : 

जालंधर में रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर पुलिस हाई अलर्ट पर है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी और गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए जालंधर पुलिस ने ऑपरेशन कासो चलाया।

संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की चैकिंग

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन कासो के तहत संदिग्ध वस्तुओं और लोगों की चैकिंग की गई। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। ताकि शहर में कोई अप्रिय घटना न घट सके।

पूरे इलाके को सील भी कर दिया गया

इस मामले एसीपी अमरनाथ ने बताया कि रक्षा बंधन और 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट स्टेशन और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके को सील भी कर दिया गया और लावारिस वस्तुओं की चैकिंग की गई।

पुलिस मुस्तैद व चप्पे-चप्पे पर नजर 

उन्होंने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और उनके सामान को भी चैक किया गया। शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: