Major revelation in AAP leader Lucky Oberoi

AAP नेता लक्की ओबरॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा

Written by:

Last Updated:

AAP नेता लक्की ओबरॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों की तस्वीर आई सामने

aap नेता लक्की ओबरॉय मर्डर केस में बड़ा खुलासा

एक्टिवा सवार हमलावरों ने थार गाड़ी में सवार लक्की ओबेरॉय को निशाना बनाया

घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच काे भेजा

इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है व भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक दिखाई दे रहे, जिनकी पहचान के प्रयास

प्राथमिक जांच में हत्या की वजह खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधानगी से जुड़ा विवाद 

शेरू ग्रुप की सहमति से होती रही नियुक्ति कुछ लोग वापस लेने की मांग कर रहे थे

सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं और हर एंगल से केस की जांच जारी 

जालंधर 

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या कर दी गई। वह रोज की तरह सुबह-सुबह करीब 8:15 बजे माथा टेकने पहुंचे थे। जैसे ही वह बाहर आए तो वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों की तस्वीर सामने आई है। सीसीटीवी में सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक दिखाई दे रहे हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले जांच तेज कर दी है। 

जस्स बुट्टर द्वारा एक पोस्ट शेयर

प्राथमिक जांच में हत्या की वजह खालसा कॉलेज जालंधर की प्रधानगी से जुड़ा विवाद बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर जस्स बुट्टर की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि खालसा कॉलेज जालंधर में प्रधान की नियुक्ति शेरू ग्रुप की सहमति से होती रही है और कुछ लोग अब प्रधानगी वापस लेने की मांग कर रहे थे। 

सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि फेसबुक पर डाली गई कुछ स्टोरीज़ से उनका कोई लेना-देना नहीं है और पूरे मामले में पुराने विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने रखी गई है। हालांकि पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। 

8-9 गोलियां लगी थीं : डॉक्टर्स

श्रीराम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लक्की ओबरॉय को सुबह उन्हें जख्मी हालत में लाया गया था। उनके पर 8-9 राउंड गोलियां फायर हुए हैं। 5 से 6 गोलियां उनकी छाती पर लगी हैं, 2 गोलियां उनकी छाती से लगकर निकल गई हैं। वह एक गोली उनकी चिन (ठोढ़ी) से लगकर निकल गई है। जख्मी को वेंटीलेटर पर ले जाया गया। बचाने की कोशिश की पर बचा नहीं पाए।

इलाके में तनाव, सुरक्षा बढ़ाई

हत्या की वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related to this topic: