Major twist in MLA Raman Arora's bribery case

विधायक रमन अरोड़ा के रिश्वत मामले में बड़ा ट्विस्ट

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 08 2025 02:39:27 PM

विधायक रमन अरोड़ा के रिश्वत मामले में बड़ा ट्विस्ट, विधायक की बहू को सम्मन भेजने वाला अफसर सस्पेंड

विधायक रमन अरोड़ा के रिश्वत मामले में बड़ा ट्विस्ट

जांच टीम में शामिल विजिलेंस विभाग के डी.एस.पी. अरमिंदर सिंह ने साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था

विभाग अनुसार सस्पेंशन ड्यूटी में कोताही बताकर किया, लेकिन पता चला बहू को समन भेजना वजह 

विजिलेंस जांच में सामने आया था कि साक्षी विधायक के साढू राजन कपूर के बेटे की फर्म में पार्टनर है

फर्म की टर्नओवर 2022-23 में 4.42 करोड़, 2023-24 में 5.82 करोड़ और 24-25 में 7.39 करोड़ है

जालंधर : 

जालंधर से आप विधायक रमन अरोड़ा के रिश्वत मामले में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। दरअसल, रिश्वत कांड की जांच टीम में शामिल विजिलेंस विभाग के डी.एस.पी. अरमिंदर सिंह ने विधायक की बहू साक्षी अरोड़ा को समन भेजा था, जिसे अगले दिन अचानक सस्पेंड कर दिया गया। 

ड्यूटी में कोताही बताकर सस्पेंशन

विभाग के अनुसार सस्पेंशन ड्यूटी में कोताही बताकर किया गया, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि विधायक की बहू को समन भेजना वजह बना है। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि साक्षी विधायक के साढू राजन कपूर के बेटे की फर्म में पार्टनर है। 

जांच अधिकारी का हटाना सवाल

फर्म की टर्नओवर 2022-23 में 4.42 करोड़, 2023-24 में 5.82 करोड़ और 24-25 में 7.39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इसी सिलसिले में डी.एस.पी. ने समन जारी किया था लेकिन अचानक जांच अधिकारी का हटना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Related to this topic: