खुद सिद्धांतों से समझौता करके चले गए राघव चड्ढा

सिसोदिया की बैठक में पहुंचे विधायक जीवनज्योत ने कहा–राघव चड्ढा ने आरामदायक ज़िंदगी के लिए दिया धोखा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: April 29 2026 03:42:17 PM

‘सेलिब्रिटी’ वाली आरामदायक ज़िंदगी जीना चाहते थेविधायकों, ऑब्ज़र्वरों और वॉलेंटियरों के साथ तालमेलअकाली दल और कांग्रेस पार्टी ने कौनसे वादे पूरे किए

सिसोदिया की बैठक में पहुंचे विधायक जीवनज्योत ने कहा–राघव चड्ढा ने आरामदायक ज़िंदगी के लिए दिया धोखा


जालंधर 

जालंधर में मनीष सिसोदिया द्वारा बुलाई गई अहम बैठक में नरेश कटारिया, जीवनज्योत कौर, इंद्रजीत निहर समेत 25 विधायक पहुँचे। AAP विधायकों का कहना है कि ‘7 सांसदों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता।’ वहीं विधायक जीवनज्योत ने कहा कि राघव ने कहा था कि ऐसी कोई करंसी नहीं बनी जो उन्हें खरीद सके, पर वे खुद सिद्धांतों से समझौता करके चले गए। राघव काफी समय से भाजपा के संपर्क में थे और वे ‘सेलिब्रिटी’ वाली आरामदायक ज़िंदगी जीना चाहते थे। “जब जेल जाने की बात आती है तो बड़े नेता जेल जाते हैं, पर राघव धोखा देकर चले गए।” पार्टी विधायकों, ऑब्ज़र्वरों और वॉलेंटियरों के साथ तालमेल बनाने की कोशिश कर रही है। 

पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने राघव को पार्टी में एक पुतला जैसा रखा था, पर अब जनता उन पर विश्वास नहीं करेगी। 7 सांसदों के जाने के बारे में उन्होंने कहा कि उनके जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कांग्रेस के दावों पर पलटवार

कांग्रेस द्वारा 'आप' के 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने के दावे पर जीवनजोत कौर ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस ने सत्ता में रहकर कौन से वादे पूरे किए हैं? मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी वादे पूरे किए हैं, इसलिए विरोधी ऐसी बातें कर रहे हैं।

किया गया सर्वे सौंपा गया है

लुधियाना की विधायक ने बताया कि पिछले 4 महीनों से एक प्रक्रिया चल रही थी, जिसके तहत हजार पर्यवेक्षक लगाए गए थे।  पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं और वालंटियरों के बारे में किया गया सर्वे सौंपा गया। इस बैठक में सभी मंत्री और विधायक शामिल हो रहे हैं।