MLA Pargat Singh made allegations

MLA परगट सिंह ने लगाए आरोप

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 21 2025 03:13:11 PM

MLA परगट सिंह ने लगाए आरोप, बोले – सरकार कर रही मेरे सोशल मीडिया पर कार्रवाई की कोशिश

mla परगट सिंह ने लगाए आरोप

1 नवंबर से राज्य में हर रोज हत्या जैसी वारदातें हो रही है

वहीं, राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही

अपराध रोकने से ज्यादा राजनीतिक विरोध रोकने की चिंता

अपराध पर कार्रवाई और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान 

जालंधर

जालंधर से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से राज्य में लगभग हर रोज हत्या जैसी वारदातें हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। परगट सिंह के मुताबिक, जनता की सुरक्षा पर ध्यान देने के बजाय मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट हटवाने और उनका अकाउंट बंद करवाने के लिए पुलिस से शिकायतें दर्ज करा रही है।

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया 

विधायक ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया और कहा कि सरकार को अपराध रोकने से ज्यादा राजनीतिक विरोध को रोकने की चिंता है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से भी पूछा कि एक चुने हुए विधायक की आवाज बंद करने की शर्मनाक कोशिश किस कानून के तहत की जा रही है। परगट सिंह ने मांग की कि सरकार तुरंत अपराध पर सख्त कार्रवाई करे और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करे।

Related to this topic: