विधायक रमन अरोड़ा की जेल से बाहर निकलने से पहले ही

विधायक रमन अरोड़ा की जेल से बाहर निकलने से पहले ही बढ़ी मुश्किलें, रामा मंडी थाने में एक और मामला दर्ज

Last Updated: September 04 2025 12:55:38 PM

विधायक रमन अरोड़ा की जेल से बाहर निकलने से पहले ही बढ़ी मुश्किलें, रामा मंडी थाने में एक और मामला दर्ज पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई हैं, जिससे विधायक की मुश्किलें और बढ़ती हुई दि‍खी हैं

विधायक रमन अरोड़ा की जेल से बाहर निकलने से पहले ही बढ़ी मुश्किलें रामा मंडी थाने में एक और मामला दर्ज 

विधायक रमन अरोड़ा की जेल से बाहर निकलने से पहले ही बढ़ी मुश्किलें, रामा मंडी थाने में एक और मामला दर्ज 

पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई हैं, जिससे विधायक की मुश्किलें और बढ़ती हुई दि‍खी हैं 

रमन अरोड़ा को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से 105 दिन बाद रेगुलर बेल मिली थी

अब वे बाहर नहीं आ पाएंगे, रामामंडी पुलिस ने कोर्ट में पेश कर हासिल किया 3 दिन का रिमांड 

पंजाब डेस्‍क : 

जेल में बंद आप विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किल और बढ़ती जा रही है । जानकारी के अनुसार थाना रामा मंडी पुलिस ने उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है। इस केस में पुलिस ने जबरन वसूली की धाराएं लगाई हैं, जिससे विधायक की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से 105 दिन बाद रेगुलर बेल मिली थी। हालांकि, ताज़ा केस दर्ज होने के चलते अब वे बेल पर बाहर नहीं आ पाएंगे। रामामंडी की पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट लेकर पहुंची। जहां कोर्ट ने रमन अरोड़ को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। 

रमन अरोड़ा के वकील ने उठाए सवाल

रमन अरोड़ा के वकील ने बताया कि यह मामला एक महीने पहले का है। FIR में कहा गया है कि रमन अरोड़ा किसी ठेकेदार से महीना लेते थे। पहले FIR क्यों नहीं दर्ज करवाई गई। अब रमन अरोड़ा को रविवार को पेश किया जाएगा। जिसके बाद अब रमन अरोड़ा का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

विधायक अरोड़ा की मुश्किलें फिर बढ़ी 

हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दर्ज हुए इस नए केस ने विधायक अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। केस में जबरन वसूली जैसी संगीन धाराएं लगाई गई हैं। वही पीड़ित ने आरोप लगाए हैं कि विधायक ने धमका कर उनसे वसूली की थी। बता दे कि विजिलेंस ब्यूरो ने मई महीने में विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। 

अवैध निर्माण पर झूठे नोटिस जारी किए 

उन पर आरोप था कि उन्होंने नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ और कुछ अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध निर्माण पर झूठे नोटिस जारी किए और फिर उन पर कार्रवाई न करने के बदले भारी-भरकम रिश्वत ली। जिसके बाद तलाशी दौरान उनके आवास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए थे।

Related to this topic: