पंजाब में थी बेटे के स्वागत की थी तैयारी, लेकिन लंदन से घर पहुंची उसकी मौत की खबर
मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया
बेटे की वापसी और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां सन्नाटा
निष्पक्ष जांच और आवश्यक सरकारी सहायता की मांग की गई है
गांव में शोक का माहौल, लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे
फिरोजपुर
पंजाब के फिरोजपुर के गांव सूबा कदीम के लंदन 24 साल के सहजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में बेटे की वापसी और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। वतन लौटने से पहले ही उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
नियति को कुछ और ही मंजूर था
परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सरकारी सहायता की मांग की है, ताकि युवक का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जा सके। घर में उसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं और परिवार उसकी शादी की योजना भी बना रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
वर्क परमिट पर मॉल में सेल्समैन
मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि सहजीत सिंह 17 जून 2021 को स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वर्क परमिट पर वहीं रहकर एक मॉल में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि अब वह हमेशा के लिए अपने घर लौट आएगा।
परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे
सहजीत की भारत वापसी के लिए 3 जुलाई की हवाई टिकट पहले ही बुक हो चुकी थी। फिलहाल सहजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।