Now it is not safe to travel in an auto

अब ऑटो में भी सफर करना सेफ नहीं

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 09 2025 07:26:27 PM

अब ऑटो में भी सफर करना सेफ नहीं, ऑटो चालक के वेश में महिला से लूट की कोशिश

अब ऑटो में भी सफर करना सेफ नहीं

महिला हिम्मत से उनसे भिड़ गई और करीब आधा किलोमीटर तक ऑटो के बाहर लटकती रही

पीछे चल रहे वाहन चालकों ने कई बार मदद की कोशिश की, लेकिन चालक ऑटो भगाता रहा

इस दौरान दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ दूरी पर जाकर ऑटो नियंत्रण खोकर पलट गया

रास्ते में बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसके हाथ बांधने की कोशिश की और उतरने नहीं दिया

जालंधर : 

अगर आप भी ऑटो में सफर करते है , तो यह खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है। दरअसल लुधियाना में हाईवे पर एक महिला से ऑटो में सवार तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। लुटेरों ने महिला के हाथ उसकी चुन्नी से बांधने का प्रयास किया, लेकिन महिला हिम्मत से उनसे भिड़ गई और करीब आधा किलोमीटर तक ऑटो के बाहर लटकती रही। लोगों ने लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

कई बार गिरते-गिरते बची महिला 

घटना के दौरान महिला कई बार गिरते-गिरते बची। पीछे चल रहे वाहन चालकों ने मदद की कोशिश की, लेकिन ऑटो चालक ऑटो भगाता रहा। इस दौरान दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ दूरी पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया।

जालंधर बाइपास से ऑटो लिया था

पीड़िता ने बताया कि उसने जालंधर बाइपास से ऑटो लिया था। रास्ते में बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसके हाथ बांधने की कोशिश की और उसे उतरने नहीं दिया। महिला ने चलते ऑटो से लटक कर लोगों से मदद मांगी। जिससे 2 लुटेरे घायल हो गए और एक साथी मौके से फरार हो गया।

Related to this topic: