Pargat Singh, Sarabjit Makkar and Thiada clashed

जालंधर के रेलवे अंडर ब्रिज जलभराव पर भिड़े परगट सिंह

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 02 2025 01:37:27 PM

जालंधर के रेलवे अंडर ब्रिज जलभराव पर भिड़े परगट सिंह, सरबजीत मक्कड़ और थियाड़ा, एक दूसरे पर लगाए आरोप

जालंधर के रेलवे अंडर ब्रिज जलभराव पर भिड़े परगट सिंह

जालंधर के रेलवे अंडर ब्रिज जलभराव पर भिड़े परगट सिंह, सरबजीत मक्कड़ और थियाड़ा, एक दूसरे पर लगाए आरोप

अंडर ब्रिज को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता मौके पर 

भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए

अंडर ब्रिज को लेकर एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने शुरू कर दिए

नगर निगम को इस बाबत शिकायत करके इसका हल करवाएंगे

भाजपा नेता सरबजीत मक्कड़ आए तो तीनों नेताओं में बहसबाजी

रवनीत बिट्टू से बात करेंगे और मिलकर इसका हल निकाल पाएंगे

जालंधर कैंट : 

जालंधर कैंट हलके के एरिया फेज 1 फेस 2 को जोड़ने वाला रेलवे अंडर ब्रिज पूर्ण रूप से पानी के जलभराव से भर चुका है। इस अंडर ब्रिज को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता मौके पर पहुंचे और अंडर ब्रिज को लेकर एक-दूसरे पर इल्जाम लगाने शुरू कर दिए। वहीं तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओं को देख आसपास के इलाका निवासी भी इकट्ठे हो गए और नेताओं से सवाल पूछना भी शुरू कर दिए। भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रेलवे अंडर ब्रिज पर एकत्रित हो गए। वही कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह महिला नेता राजविंदर कौर थियाडा और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ एक दूसरे के साथ बहसबाजी करते नजर आए।

मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा

आप की महिला नेत्री राजविंदर कौर थियाडा ने कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज हमारी सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया बल्कि कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह द्वारा बनाया गया है और अब इसमें पानी खड़ा हो गया है और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

शिकायत से समस्‍या हल करवाएंगे

हालांकि प्रगट सिंह ने कहा कि अंडर ब्रिज का काम करवाया था लेकिन डेढ़ करोड़ रुपये पंजाब सरकार ने रेलवे विभाग के देने हैं और आम आदमी पार्टी ने इसका उद्घाटन किया था लेकिन अब वह लोगों की समस्या को लेकर एमपी फंड से पैसा दिलवाएंगे और नगर निगम को इस बाबत शिकायत करके इसका हल करवाएंगे।

रखरखाव नहीं कर पा रही आप पार्टी

वहीं भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ जब पहुंचे तो मामला और बिगड़ गया और तीनों नेताओं में बहस बाजी शुरू हो गई हालांकि सरबजीत सिंह मक्कड़ ने बात करते हुए कहा कि रेलवे अंडर ब्रिज प्रगति सिंह द्वारा बनवाया गया है लेकिन आम आदमी पार्टी अब इसका रख रखाव नहीं कर पा रही है। 

लोगों के जवाबों से बचते नजर आए

उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह रवनीत बिट्टू से भी बात करेंगे और हम सभी मिलकर इसका हल निकाल पाएंगे। हालांकि वही लोगों द्वारा तीनों से सवाल किए गए तो वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते नजर आए और लोगों के जवाबों से भी बचते नजर आए।

Related to this topic: