PM Modi's visit: A threat was issued via a call

पंजाब-हरियाणा सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई; जालंधर के स्कूलों में छुट्‌टी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 17 2026 01:54:55 PM

पंजाब-हरियाणा सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई; जालंधर के स्कूलों में छुट्‌टी PM मोदी का दौरा : पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई थी

पंजाब-हरियाणा सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी  सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई जालंधर के स्कूलों में छुट्‌टी 

पंजाब-हरियाणा सेक्रेटेरिएट उड़ाने की धमकी : सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी बिल्डिंग खाली कराई; जालंधर के स्कूलों में छुट्‌टी 

PM मोदी का दौरा : पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर यह धमकी दी गई थी

चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां 

सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात 

वहीं एहतियात के तौर पर पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया

चंडीगढ़ : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी कॉल आने के बाद प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर सचिवालय की इमारत खाली करवा दी गई और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

सभी प्रवेश व निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पहले से लागू सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई। सुरक्षा कारणों से जालंधर के स्कूलों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने और कॉल की जांच में जुटी हुई है।

जींद से सोनीपत चलेगी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन

चंडीगढ़ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन फ्यूल आधारित ट्रेन सेवा शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इस परियोजना को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related to this topic: