There will be a power shutdown from 2 PM to 3 PM.

जालंधर में लगेगा बिजली का कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 10 2026 01:27:23 PM

जालंधर में लगेगा बिजली का कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावितदोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा

जालंधर में लगेगा बिजली का कट ये इलाके रहेंगे प्रभावित

जालंधर में लगेगा बिजली का कट, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा

आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे

कई इलाकों में लगातार ट्रिपिंग समस्या आ रही थी

बिजली कटौती के समाधान के लिए निकाला हल

जालंधर

जालंधर में 66 केवी टीवी सेंटर सबस्टेशन से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति एक घंटे के लिए बाधित रहेगी। पावरकॉम के मुताबिक दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा। इस दौरान सबस्टेशन पर आवश्यक मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे। पावरकॉम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में लगातार ट्रिपिंग की समस्या सामने आ रही थी। बिजली कटौती के स्थायी समाधान के लिए एक घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है।

इन इलाकों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

इस दौरान 11 केवी लिंक रोड फीडर, 11 केवी प्रूथी फीडर, 11 केवी तेज मोहन नगर फीडर और 11 केवी न्यू अशोक नगर फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। शटडाउन के कारण अवतार नगर (गली नंबर 0 से 12), लाजपत नगर पार्क, आईटीआई कॉलेज, 35 नंबर ट्यूबवेल, प्रूथी अस्पताल, तेज मोहन नगर, दयाल नगर, अशोक नगर, बस्ती शेख अड्डा, चिट्टा स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Related to this topic: