CNG प्लांट के विरोध में बड़ा रोष प्रदर्शन, दुकाने पूरी तरह बंद, तस्वीरें आई सामने
स्थानीय निवासियों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन
पूरा बाजार 11 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है
यह प्लांट क्षेत्र की आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद घातक
‘कैंसर रूपी प्लांट’ किसी कीमत पर शुरू नहीं होने देंगे
जालंधर
जालंधर के भोगपुर शुगर मिल में प्रस्तावित बायो-सीएनजी प्लांट के खिलाफ स्थानीय निवासियों और विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी सिलसिले में एक विशाल साझा रोष मार्च (संयुक्त विरोध मार्च) का आयोजन किया गया है, जिसके समर्थन में क्षेत्र का पूरा बाजार 11 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।
आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद घातक
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह प्लांट क्षेत्र की आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। लोगों ने कहा “अगर यह प्रोजेक्ट यहाँ शुरू होता है, तो भोगपुर का पूरा पर्यावरण दूषित हो जाएगा। यहा की हवा और पानी दोनों खराब हो जाएंगे, जिससे क्षेत्र में कैंसर जैसी भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
‘कैंसर रूपी प्लांट’ शुरू नहीं होने देंगे
आंदोलनकारियों के मुताबिक, उनके सदस्य इस मामले को लेकर शुरू से ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन तक अपनी बुलंद आवाज पहुंचाने के लिए अब सभी का एक साथ आना जरूरी है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वे इस ‘कैंसर रूपी प्लांट’ को किसी भी कीमत पर शुरू नहीं होने देंगे।