Heartfelt thanks to the Governor, who has given

पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस, गवर्नर ने सरकार के ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 13 2026 03:27:20 PM

पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस, गवर्नर ने सरकार के ऑर्डिनेंस को दी मंजूरीराज्यपाल का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने फैसले पर मुहर लगा दी है

पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस गवर्नर ने सरकार के ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी

पंजाब में प्राइवेट स्कूल नहीं बढ़ा पाएंगे मनमानी फीस, गवर्नर ने सरकार के ऑर्डिनेंस को दी मंजूरी

राज्यपाल का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने फैसले पर मुहर लगा दी है

शिक्षा को व्यापार और जेब का बोझ नहीं बढ़ने देगी हमारी सरकार

फीस में बढ़ोतरी पर रोक लगाने वाले अध्यादेश पर किये हस्ताक्षर

अध्यादेश लागू होने के बाद 5% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा

पंजाब डेस्क

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी से स्कूल फीस नहीं बढ़ा पाएंगे क्योंकि पंजाब सरकार के ऑर्डिनेंस को गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंजूरी दे दी है। इस ऑर्डिनेंस के मुताबिक अब प्राइवेट स्कूल सिर्फ हर साल 5 फीसदी तक ही फीस बढ़ा पाएंगे। खुद सीएम मान ने इसकी जानकारी दी है।

सीएम मान ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सीएम मान ने एक्स पर आदेश की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि राज्यपाल का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने पंजाब के बच्चों और अभिभावकों के हित में हमारे तरफ से लिए गए फैसले पर मुहर लगा दी है। हमारी सरकार शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देगी और आम लोगों की जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

5% से अधिक नहीं बढ़ा पाएंगे स्कूल फीस

सीएम मान ने आगे लिखा कि निजी स्कूलों की फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाने के लिए हमारी सरकार द्वारा लाए गए “द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026” पर राज्यपाल ने साइन कर दिए हैं। इस अध्यादेश के लागू होने के बाद अब कोई भी निजी स्कूल अपनी मर्जी से 5% से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेगा।

Related to this topic: