The Christian community has apologized

पुतले पर फोटो लगाने के विवाद को लेकर ईसाई समुदाय ने सिद्धू मूसेवाला की मां से माफी मांगी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 13 2025 06:41:26 PM

जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के पुतले पर फोटो विवाद को लेकर मसीह भाइचारे ने चरण कौर और बलकौर सिंह से माफी मांगी

पुतले पर फोटो लगाने के विवाद को लेकर ईसाई समुदाय ने सिद्धू मूसेवाला की मां से माफी मांगी

ग्लोबल एक्शन कमेटी ने मूसा गांव पहुंचकर बलकौर सिंह से बैठक की और बताया कि 10 दिसंबर को DC दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान गलती से यह न्यूज फैल गई थी।

बंटी अजनाला और सूरज ने गलती मानते हुए कहा कि ईसाई भाइचारे की ओर से सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर का पुतला फूंके जाने की बात गलत है

पुतले पर फोटो गलती से लगी थी जिसे जलाने से पहले हटा लिया गया था

जालंधर डेस्क:-

वहीं बलकौर सिंह ने कहा कि यह कंट्रोवर्सी खत्म होनी चाहिए और मामला आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है।

Related to this topic: