सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 साल पुरानी मांग की पूरी
सफाईकर्मी, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी श्रेणियां शामिल हैं
मेयर विनीत धीर ने सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने को प्रोत्साहित किया
जालंधर
जालंधर में मेयर विनीत धीर के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम कार्यालय में नए कर्मचारियों का स्वागत किया गया। पंजाब सरकार ने नगर निगम में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 30 साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए 1,196 नई भर्तियों को मंजूरी दे दी है। इन नियुक्तियों में सफाईकर्मी, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी श्रेणियां शामिल हैं। जहां यूनियन अध्यक्ष बंटू सभरवाल ने सरकार और मेयर को धन्यवाद दिया।
जमीनी स्तर पर बड़े सुधार होने की उम्मीद
नई भर्ती से नगर निगम में जमीनी स्तर पर बड़े सुधार होने की उम्मीद है। शहर की बढ़ती आबादी और विस्तार को देखते हुए स्थानीय सरकार विभाग ने 1,196 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में विशेष समारोह का आयोजन किया गया. मेयर विनीत धीर ने नए कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
सरकार और मेयर धीर का धन्यवाद किया
इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष बंटू सभ्रवाल ने आम आदमी पार्टी सरकार और मेयर धीर का धन्यवाद किया। प्रधान ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी लंबे समय से शहर की सफाई व्यवस्था में एक बड़ी बाधा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वार्डों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है और 500 से अधिक नई कॉलोनियां भी विकसित हुई हैं। इसके बावजूद कई वर्षों तक कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई। जिससे निगम का कामकाज प्रभावित हुआ है।