The municipal corporation's bulldozer

जालंधर के पूर्व विधायक की दुकान पर नगर निगम का चला बुलडोजर

Written by:

Last Updated:

जालंधर के पूर्व विधायक की दुकान पर नगर निगम का चला बुलडोजर, एटीपी सुखप्रीत कौर की बड़ी कार्रवाई

जालंधर के पूर्व विधायक की दुकान पर नगर निगम का चला बुलडोजर

बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता की नाजायज दुकान को गिराया

एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के निर्देश पर एटीपी व टीम ने कार्रवाई की

कूल रोड पर अवैध रूप से दुकान बनाई गई थी जिसकी शिकायत आ रही थी

शिकायत आने के बाद नगर निगम की टीम ने आज वहां डिच चलाकर गिराया

निगम अधिकारी बोले-अवैध निर्माण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जालंधर। 

जालंधर नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ की अवैध रूप से बनाई गई दुकान को गिरा दिया। यह कार्रवाई एमटीपी इकबाल प्रीत सिंह रंधावा के निर्देशों पर की गई, जिसे एटीपी सुखप्रीत कौर और उनकी टीम ने अंजाम दिया। मेयर कमिश्नर संदीप ऋषि के सख्त आदेशों के बाद निगम ने इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती और मौके पर डिच मशीन चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

आगे भी नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई होगी

एटीपी सुखप्रीत कौर ने बताया कि कूल रोड पर यह दुकान बिना अनुमति के बनाई गई थी, जिसे लेकर नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद अवैध निर्माण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार्रवाई का फैसला लिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति का क्यों न हो। आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related to this topic: