जालंधर में 15 अगस्त और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, पुलिस अलर्ट मोड पर, चप्पे-चप्पे पर की जा रही है चैकिंग
पुलिस फोर्स के साथ स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी रेलवे स्टेशन पहुंची
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी सिटी-1, डीसीपी रैंक के अधिकारी
सीसीटीवी की मदद से शरारती और अराजक तत्वों को ट्रेस करने के आदेश
सीसीटीवी की निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है
शहर के मेन एंट्री प्वाइंट सहित स्टेशन पर पैनी नजर : स्पेशल DGP शशी
कैंट रेलवे स्टेशन की तरह सिटी रेलवे स्टेशन की नुहार जल्द बदली जाएगी
जालंधर :
जालंधर में 15 अगस्त को लेकर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया है। पुलिस फोर्स के साथ स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली गई। 15 अगस्त और जन्माष्टमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। स्पेशल डीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी के साथ पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एसपी सिटी-1, डीसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से शरारती व अराजक तत्वों को ट्रेस करने के आदेश दिए गए।
रेलवे की ओर से सारी तैयारियां पूरी
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लेकर रेलवे की ओर से सारी तैयारियां की गई है। किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाई जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर लगे कैमरों की जांच
स्पेशल डीजीपी शशी ने कहा कि शहर के मेन एंट्री प्वाइंट सहित रेलवे स्टेशन पर पैनी नजर बनाई जा रही है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर एंट्री करने वाले और एग्जिट करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों पर पैनी नजर बनाई जा रही है।
सिटी रेलवे स्टेशन की नुहार बदलेंगे
वहीं रेलवे स्टेशन पर लगे कुछ पुराने सीसीटीवी कैमरों को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन का निर्माण करने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कैंट रेलवे स्टेशन की तरह सिटी रेलवे स्टेशन की नुहार भी जल्द बदली जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों को बदलवाने का उसी के साथ काम शुरू किया जाएगा।