The truck's tire ran over their head.

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 13 2026 12:35:19 PM

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौतट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

जालंधर में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया

सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है शव

ट्रक चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है : ASI

जालंधर

जालंधर के डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) में साइकिल सवार व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

जानकारी के मुताबिक रतन सिंह साइकिल पर सवार होकर डॉ.बी.आर. अंबेडकर चौक की तरफ से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

जांच अधिकारी ASI हीरा लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज करने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: