Yashpal Dua's daughter spoke to the media

Hotel Mariton मारपीट मामले में सामने आई यशपाल दुआ की बेटी

Written by:

Last Updated:

Hotel Mariton मारपीट मामले में सामने आई यशपाल दुआ की बेटी, मीडिया से बातचीत में रखा अपना पक्ष

hotel mariton मारपीट मामले में सामने आई यशपाल दुआ की बेटी

12 फरवरी को होटल में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ था

कार्यक्रम में आकर महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया 

इसके बाद नीचे जाकर पिता और अन्य लोगों के साथ हाथापाई की गई

दो माह का विवाद नहीं, बल्कि 7 माह से चल रही परेशानी का हिस्सा

ड्रिंक नहीं गिराई गई है और किसी ने पगड़ी का अपमान नहीं किया है

जालंधर 

जालंधर के मेरिटन होटल मारपीट मामले में अब दूसरे पार्टनर यशपाल दुआ की बेटी सामने आई हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 12 फरवरी को होटल में जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान विवाद हुआ। उनके अनुसार परमजीत मरवाहा ने कार्यक्रम में आकर महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद नीचे जाकर उनके पिता और अन्य लोगों के साथ हाथापाई की गई।

यशपाल दुआ की बेटी के मरवाहा पक्ष पर आरोप

पीड़िता ने कहा कि यह कोई पुराना दो महीने का विवाद नहीं, बल्कि 7 महीने से चल रही परेशानी का हिस्सा है। उनके मुताबिक मरवाहा पक्ष बार-बार झगड़े का माहौल बना रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और हिस्सेदारी को लेकर भी तनाव है। घटना के समय मौजूद कुछ लोगों पर भी झगड़ा न रोकने का आरोप लगाया गया है।

ड्रिंक नहीं गिराई, पगड़ी का अपमान नहीं किया

पगड़ी उतरने और ड्रिंक फेंकने के आरोपों पर उन्होंने सफाई दी कि ड्रिंक नहीं गिराई गई है और किसी ने पगड़ी का अपमान नहीं किया। उनके अनुसार हाथापाई के दौरान पगड़ी उतरी तो उसे सम्मान से टेबल पर रखा गया। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है। वहीं मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पहले अलग आरोप लगाए जा चुके हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related to this topic: