Big accident in Vaishno Devi Yatra

वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा, बस का टायर फट गया और श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 21 2025 02:29:35 PM

वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा बस का टायर फट गया और श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी

वैष्णो देवी यात्रा में बड़ा हादसा, बस का टायर फट गया और श्रद्धालुओं से भरी बस पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, श्रद्धालुओं ने पहले चामुंडा देवी व ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए थे

जतवाल गांव के पास बस का टायर फटा, रात डेढ़ बजे की घटना, सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हाथ बढ़ाया, राहत और बचाव कार्य, घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई

नेशनल डेस्क : 

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 40 लोग घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। उन्होंने पहले चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिर में दर्शन किए थे। हादसा तब हुआ जब उनकी बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई।

हादसे का पूरा मामला

बस कठुआ से कटरा की ओर जा रही थी। जतवाल गांव के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण टूट गया और बस 30 फीट नीचे एक पुल से गिर गई। इस दौरान बस में बच्चे, महिलाएं और अन्य यात्री सवार थे। यह हादसा रात के करीब डेढ़ बजे हुआ।

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया और प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है ताकि सभी घायल सुरक्षित रहें और उनकी मदद की जा सके।  

18 अगस्त को अपने घर से निकले

यात्रियों ने बताया कि वे 18 अगस्त को अपने घर से निकले थे। उसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रहे थे। दुर्भाग्य से रास्ते में यह हादसा हो गया। घायल यात्रियों को तुरंत सांबा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related to this topic: