11 devotees who went on Mani Mahesh Yatra died

मणिमहेश यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुों की मौ'त, 3 पंजाबी भी शामिल, 2 लोगों की पहचान अज्ञात

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 29 2025 05:08:50 PM

मणिमहेश यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुों की मौ'त, 3 पंजाबी भी शामिल, 2 लोगों की पहचान अज्ञात

मणिमहेश यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुों की मौत 3 पंजाबी भी शामिल 2 लोगों की पहचान अज्ञात 

मणिमहेश यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुों की मौ'त, 3 पंजाबी भी शामिल, 2 लोगों की पहचान अज्ञात 

हिमाचल से लेकर पंजाब तक भारी बारिश ने तबाही मचाई, 11 श्रद्धालुओं की लैंड स्लाइडिंग के कारण मौत हो गई

मरने वाले श्रद्धालुओं में 3 पंजाब, 1 यूपी और 5 चंबा के हैं, 2 की पहचान नहीं, गायब लोगों की संख्या बढ़ सकती है

अधिकारियों की टीम श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में जुटी, भरमौर से चंबा के बीच NH हो गया पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पंजाब डेस्‍क : 

हिमाचल से लेकर पंजाब तक भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। वहीं इस दौरान मणिमहेश की यात्रा पर गए 11 श्रद्धालुओं की लैंड स्लाइडिंग के कारण मौत हो गई है। मरने वाले श्रद्धालुओं में 3 पंजाब से भी हैं, जबकि एक यूपी और 5 चंबा के रहने वाले हैं। वहीं 2 की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है पर अधिकारियों की टीम श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है।

3 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे

अधिकारियों के मुताबिक भरमौर में करीब 3 हजार से अधिक मणिमहेश के श्रद्धालु फंसे हुए हैं। जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि लैंड स्लाइंडिंग और बारिश के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि गायब श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ भी सकती है। 

भरमौर-चंबा हाईवे क्षतिग्रस्त

बता दें कि भरमौर से चंबा के बीच का नेशनल हाइवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। श्रद्धालुओं को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। चंबा पहुंचने के लिए भी कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। नेटवर्क न होने के चलते लोगों से संपर्क करने में मुश्किल हो रहा है।

Related to this topic: