3 Indians dead, 5 missing after boat

अफ्रीकी देश के पास नाव पलटने से 3 भारतीयों की मौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 18 2025 01:15:14 PM

अफ्रीकी देश के पास नाव पलटने से 3 भारतीयों की मौत, 5 लापता

अफ्रीकी देश के पास नाव पलटने से 3 भारतीयों की मौत

नाव में कुल 14 भारतीय सवार थे

भारतीय नागरिक से मिले अधिकारी

स्थिति पर पूरी निगाह रखी जा रही है

स्थानीय अधिकारियों के साथ रेस्क्यू

इंटरनेशनल डेस्क

दक्षिणी-पूर्व अफ्रीकी जेश मोजाम्बिक में नाव पलटने से 3 भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इंडियन हाईकमीशन के मुताबिक यह हादसा टैंकर के क्रू मेंबर्स को किनार से जहाज तक ले जाने के कारण हुआ है। नाव में कुल 14 भारतीय सवार थे।

5 भारतीयों की तलाश जारी

इंडियन हाईकमीशन ने कहा कि मिशन का एक कांसुलर अधिकारी बेइरा में हैं और उस भारतीय नागरिक से मिले हैं जो इस हादसे में बच गया है। उसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बाकि 5 लापता भारतीयों की तलाश की जा रही है।

स्थिति पर बनाए हुए हैं नज़र

हाईकमीशन ने आगे कहा कि वह स्थिति पर पूरी तरह से नज़र बनाए हुए हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर रेस्क्यू कर रहे हैं। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है।

Related to this topic: