4 devotees from Punjab died in Himachal

पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत, चामुंडा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 15 2025 01:08:36 PM

पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत, चामुंडा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु

पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत चामुंडा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु

पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की हिमाचल में मौत, चामुंडा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त 

एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत, 3 ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हादसा

पंजाब के मोगा के 27 श्रद्धालु कांगड़ा चामुंडा मंदिर दर्शन को जा रहे थे

हिमाचल प्रदेश डेस्क : 

हिमाचल में सुबह सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल है। यह हादसा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल

इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ।

कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन  के लिए जा रहे थे 

जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा के 27 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। लेकिन सुबह 7 बजे पिकअप जदरंगल के पास गहरी खाई में जा गिरी। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Related to this topic: