A 6.9 magnitude earthquake

6.9 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 01 2025 06:23:18 PM

6.9 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 60 लोगों की मौ'त, दर्जनों लोग घायल, मची चीख-पुकार

69 तीव्रता के भूकंप ने मचाई भारी तबाही

अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती, वही इस भूकंप का केंद्र बोगो शहर था

पीड़ितों का प्रांतीय अस्पताल में इलाज, चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा 

मंगलवार रात 9:59 बजे सेबू प्रांत में आया भूकंप, कई शहरों की बिजली हुई गुल 

इंटरनेशनल डेस्क

फिलीपींस में मंगलवार को रात के सेबू प्रांत में 6.9 की तीव्रता से भूकंप आया। जिसके कारण भारी तबाही मची हुई है। जोरदार झटके से अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों घायल हैं। इस भूकंप में अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। वही इस भूकंप का केंद्र बोगो शहर था। जहां 13 लोग मारे गए, जबकि उत्तरी सेबू के सैन रेमिगियो शहर में चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।

दो पुलों को भी नुकसान पहुंचा

इस जोरदार भूकंप से दो पुलों को भी नुकसान पहुंचा है। सनस्टार सेबू ने आगे बताया कि भूकंप के पीड़ितों का सेबू प्रांतीय अस्पताल  में इलाज चल रहा है। घायल बड़ी तादाद में अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिससे चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव बढ़ रहा है।

जोरदार भूकंप से बिजली गुल

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि मंगलवार रात 9:59 बजे (स्थानीय समयानुसार) सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप बोगो शहर से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। जिसके कारण कई शहरों की बिजली गुल हो गई है।

Related to this topic: