A bus caught fire

जयपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस में लगी आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 28 2025 02:55:34 PM

जयपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस में लगी आग, तीन लोगों की मौ’त, एक माह में पांचवां बड़ा हादसा

जयपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस में लगी आग

एक नया मामला जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके से सामने आया

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस मजदूर झुलस गए

स्थानीय लोगों ने बस में फंसे लोग बाहर निकालने का किया प्रयास

पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर रवाना 

बस में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जो आग लगने के बाद फट गए

प्रशासन से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की, कोई कार्रवाई नहीं 

नेशनल डेस्क

देश में एक के बाद एक बस हादसे की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं एक नया मामला जयपुर जिले के मनोहरपुर इलाके से सामने आया है, जहां मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट दौड़ गया और आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस मजदूर झुलस गए। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, पुलिस की विशेष टीम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं। 

बस में गैस सिलेंडर भी रखे थे

जानकारी के अनुसार, बस में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जो आग लगने के बाद फट गए। बस मजदूरों को टोडी स्थित एक ईंट भट्टे पर लेकर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों को इलाज के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन से हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

महीने में पांच बड़े बस हादसे

बता दें कि 26 अक्टूबर को लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर AC बस का टायर फट गया। बस में आग लग गई थी। वही 14 अक्टूबर को जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि उसके बाद 24 अक्टूबर को कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 25 अक्टूबर को एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई।

Related to this topic: