A container coming from Pune to Ludhiana

नेशनल हाईवे पर पुणे से लुधियाना आ रहे कंटेनर में लगी आग, लाखों के फ्रिज जलकर हुए खाक

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 28 2025 06:49:05 PM

नेशनल हाईवे पर पुणे से लुधियाना आ रहे कंटेनर में लगी आग, लाखों के फ्रिज जलकर हुए खाक

नेशनल हाईवे पर पुणे से लुधियाना आ रहे कंटेनर में लगी आग लाखों के फ्रिज जलकर हुए खाक

नेशनल हाईवे पर पुणे से लुधियाना आ रहे कंटेनर में लगी आग, लाखों के फ्रिज जलकर हुए खाक

फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक लाखों के फ्रिज जलकर खाक हो गए थे

तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका, ड्राइवर ने सहयोग नहीं किया

कंटेनर पंजाब के लुधियाना जा रहा था और उसमें फ्रिज लोड थे आग पहले कंटेनर के पीछे लगी 

हरियाणा डेस्‍क : 

चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर के समीप नेशनल हाईवे 152 डी पर कंटेनर में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए के फ्रिज जल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक लाखों के फ्रिज जलकर खाक हो गए थे। लेकिन तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ड्राइवर पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। 

लाखों के फ्रिज जलकर खाक

जानकारी अनुसार कंटेनर महाराष्ट्र के पुणे से पंजाब के लुधियाना जा रहा था और उसमें फ्रिज लोड थे। आग पहले कंटेनर के पीछे लगी और देखते-देखते केबिन तक पहुंच गई। जैसे ही आग लगने का पता चला, ड्राइवर और उसके साथ मौजूद दो लोग तुरंत नीचे उतर आए। हालांकि तब तक लाखों के फ्रिज जलकर खाक हो गए थे। 

ड्राइवर पर अभद्रता के आरोप

सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ड्राइवर पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा की तीन घंटे से लगातार मेहनत कर रहे हैं और खुद कंटेनर से फ्रिज बाहर निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि ड्राइवर ने कोई मदद नहीं की साथ ही उसने टीम के साथ अभद्रता भी की।

Related to this topic: