पंजाब में AAP विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के साथ बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी, बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे
गनीमत रही कि इस हादसे में विधायक भुल्लर को मामूली चोट लगी
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया
बाइक सवार परिवार को बचाने की कोशिश में अचानक गाड़ी मोड़ी
मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके बच्चे को चोट आई है
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घटना स्थल का जायजा लिया
घायलों का इलाज चल रहा और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही
पंजाब डेस्क :
पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के एक विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के साथ बड़ा हादसा हुआ है। विधायक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे, इस दौरान उनकी कार रोड से उतर कर गांव धीराघारा के नजदीक खेत में पलट गई, फिलहाल विधायक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में विधायक भुल्लर को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने आ रहे एक बाइक सवार परिवार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतरकर सीधे खेतों में पलट गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
विधायक भुल्लर को मामूली चोट लगी
हालांकि मोटरसाइकिल सवार एक महिला और उसके बच्चे को चोट आई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसने घटना स्थल का जायजा भी लिया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।