A speeding car fell into the SYL canal

SYL नहर में गिरी तेज रफ्तार कार

Written by:

Last Updated:

SYL नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक पानी के तेज बहाव में बहा, कार में फंसे होने के कारण युवती की मौत

syl नहर में गिरी तेज रफ्तार कार

पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई है

तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर SYL नहर में गिर गई

कार की खिड़की टूटने से बहाव में बहे वरुण सिंगला

कार में फंसे होने के कारण आरुषि की मौत हो गई

अपने घर से कार लेकर अकेला ही निकला था वरुण

कुरुक्षेत्र

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर SYL नहर में गिर गई। जिस कारण कार में सवार एक युवती की मौत हो गई है, जबकि कार चला रहा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

दोनों एक ही कालोनी के रहने वाले हैं

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान वरुण सिंगला के रूप में हुई जबकि मृतक युवती की पहचान आरुषि के रूप में हुई है। दोनों एक ही कालोनी के रहने वाले हैं। कार की खिड़की टूटने के कारण वरुण पानी के तेज बहाव में बह गया। जबकि कार में फंसे होने के कारण आरुषि की मौत हो गई।

दोनों परिवारों के बयान ले रही पुलिस 

वहीं वरुण के परिवार का कहना है कि वह अपने घर से कार लेकर अकेला ही निकला था। उन्हें नहीं पता कि वरुण ने कब अपने साथ उस लड़की को कार में बैठाया और साथ ले गया। पुलिस दोनों परिवारों के बयान ले रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: