A truck's tyre burst while moving on Khanna's Male

पंजाब में खन्ना के मलेरकोटला रोड पर चलते ट्रक का टायर फटा, दो बच्चों के पिता की मौ'त

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 21 2025 10:16:46 PM

पंजाब में खन्ना के मलेरकोटला रोड पर चलते ट्रक का टायर फटा, दो बच्चों के पिता की मौ'त

पंजाब में खन्ना के मलेरकोटला रोड पर चलते ट्रक का टायर फटा दो बच्चों के पिता की मौत

पंजाब में खन्ना के मलेरकोटला रोड पर चलते ट्रक का टायर फटा, दो बच्चों के पिता की मौ'त

 

सोनी रसूलड़ा गांव के बस अड्डे के पास पंक्चर की दुकान चलाता था

 

घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल पर गांव से आ रहा था सोनी 

 

टायर का रिम उछलकर बाइक सवार को जा लगा, मौके पर गई जान

 

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, ट्रक को अपने कब्जे में लिया

 

पंजाब डेस्‍क : 

 

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को चलते ट्रक का टायर फट गया, जिससे दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 साल के सोनी के रूप में हुई। वह रसूलड़ा गांव के बस अड्डे के पास पंक्चर की दुकान चलाता था। यह हादसा हादसा खन्ना के मलेरकोटला रोड पर हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। 

 

चलते ट्रक का टायर फटा 

 

बता दे कि घटना उस समय हुई जब सोनी बाइक पर गांव से आ रहे थे। अचानक एक चलते ट्रक का टायर फट गया। टायर का रिम उछलकर बाइक सवार सोनी को जा लगा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सोनी अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

Related to this topic: