अमृतसर के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर बनी हुई है
पता चलते ही दौड़े-दौड़े दुकान पर पहुंचे नेता के परिजन
डॉक्टरों की टीम लगातार सेहत पर नजर बनाए हुए हैं
आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही पुलिस
जल्द से जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ होगी : पुलिस
पंजाब डेस्क
पंजाब में आप नेता अंधाधुंध फायरिंग होने से बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। गोलियां लगने के बाद गुरजीत सिंह वहीं पर गिर पड़े। गोलियां मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।
2 हमलावरों ने चलाई गोलियां
जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर के बटाला के कस्बा घुमान में आप पंचायत सदस्य और दुकानदार यूनियन के अध्यक्ष गुरजीत सिंह हाजरा अपना दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर 2 हमलावर आए और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
अस्पताल में हालत गंभीर बनी
जैसे ही गुरजीत के परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला तो वह दौड़े-दौड़े दुकान पर पहुंचे और उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के मुताबिक अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।