Accident in Madurai, Tamil Nadu, early Monday

हाईवे पर चल रही प्राइवेट बस अचानक हुई बेकाबू, सरकारी बस से टकराई; हादसे में 5 की मौ’त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 13 2026 03:21:38 PM

हाईवे पर चल रही प्राइवेट बस अचानक हुई बेकाबू, सरकारी बस से टकराई; हादसे में 5 की मौ’ततमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह-सुबह हादसा, 42 लोग घायल

हाईवे पर चल रही प्राइवेट बस अचानक हुई बेकाबू सरकारी बस से टकराई हादसे में 5 की मौ’त

हाईवे पर चल रही प्राइवेट बस अचानक हुई बेकाबू, सरकारी बस से टकराई; हादसे में 5 की मौ’त

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह-सुबह हादसा, 42 लोग घायल 

बस कोट्टामपट्टी के वंदिनगर के पास फोरलेन हाईवे पर बेकाबू हुई

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है

टक्कर जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

राज्य डेस्क

तमिलनाडु के मदुरै में सोमवार सुबह-सुबह 2 बसों के बीच में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 42 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

प्राइवेट बस के बेकाबू होने के कारण हुआ हादसा

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक चेन्नई से मार्थांडम जा रही प्राइवेट बस कोट्टामपट्टी के वंदिनगर के पास फोरलेन हाईवे पर अचानक बेकाबू हो गई। बस बेकाबू होते हुए डिवाइडर पार कर सामने वाली लेन में पहुंच गई, जहां मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही सरकारी बस से टकरा गई।

प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त 

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि टक्कर लगने के बाद सरकारी बस पलट गई। हादसे के बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों बसों में फंसों लोगों को निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे में महिला समेत 5 लोगों की मौत हुई है।

Related to this topic: