दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
फिलहाल यह धमकी कितनी गंभीर है, इसकी जांच जारी है
सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटीं
पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीमें पहुंची
कोर्ट परिसर खाली कराया, RDX IED विस्फोट की धमकी
नेशनल डेस्क :
दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद अब पटना में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल यह धमकी कितनी गंभीर है, इसकी जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई हैं।
बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड टीमें पहुंची
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट प्रशासन को ईमेल मिला, जिसमें लिखा गया कि फोन के ज़रिए कोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा। मौके पर पुलिस अधिकारी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच गईं और कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
चार आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी
यह ईमेल अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार 28 अगस्त को भेजा था। इसमें 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट में 4 आरडीएक्स आईईडी विस्फोट करने की धमकी दी गई। जिसके बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। साथ ही कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है।