All schools in Punjab will remain closed

पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 26 2025 07:15:47 PM

पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब में 30 अगस्त तक सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान, राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद

वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट ने लोगों की और भी ज्यादा परेशानी को बढ़ा दिया, गुरदासपुर, पठानकोट, संगरूर, मानसा और बरनाला के लिए रेड अलर्ट जारी क‍िया

जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर और कपूरथला समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, रेस्क्यू के लिए अब बीएसएफ फोर्स भी हेलिकॉप्टर से फंसे लोगों को निकाल रही हैं

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 30 अगस्त तक राज्य में सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। सीएम मान ने लिखा कि पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

पंजाब के 5 जिले रेड अलर्ट पर

पंजाब में बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हुआ पड़ा है। तो वहीं मौसम विभाग की रिपोर्ट ने लोगों की और भी ज्यादा परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने पंजाब के 5 जिले गुरदासपुर, पठानकोट, संगरूर, मानसा और बरनाला के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ घंटे काफी ज्यादा भारी होने वाले हैं।

इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

तो वहीं जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर और कपूरथला समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूरा पंजाब ही इस समय मौसम की मार झेल रहा है। रेस्क्यू के लिए अब बीएसएफ फोर्स भी आ चुकी हैं और वह हेलिकॉप्टर से फंसे लोगों को निकाल रही हैं।

Related to this topic: