Banks will be closed for 16 days in January 2026

जनवरी 2026 में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 30 2025 12:58:17 PM

जनवरी 2026 में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, जरूरी काम से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जनवरी 2026 में 16 दिन बैंक रहेंगे बंद

इनमें राष्ट्रीय पर्व, राज्य स्तरीय त्योहार और साप्ताहिक अवकाश शामिल

बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने से पहले छुट्टियों की सूची देखना जरूरी

छुट्टियों की तारीखें राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं

एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू 

UPI, IMPS, NEFT, RTGS व ATM से बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे

नई दिल्ली

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही जनवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के जारी कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी 2026 में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 16 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं, जबकि 10 दिन विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों और अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि बैंक से जुड़े जरूरी काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले ही निपटा लें। छुट्टियों की तारीखें राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार जनवरी 2026 में अलग-अलग राज्यों और शहरों में कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें राष्ट्रीय पर्व, राज्य स्तरीय त्योहार और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने से पहले छुट्टियों की सूची देख लेना जरूरी है।

जनवरी की शुरुआत 1 जनवरी 2026, गुरुवार को नववर्ष और गान-नगाई के कारण होगी, जिस दिन आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इम्फाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे। 2 जनवरी को नववर्ष उत्सव और मन्नम जयंती के चलते आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में अवकाश रहेगा। 

3 जनवरी को हजरत अली जयंती पर लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 4, 11, 18 और 25 जनवरी को रविवार के कारण सभी बैंकों में अवकाश रहेगा। 10 जनवरी को दूसरा शनिवार और 24 जनवरी को चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी को मकर संक्रांति और माघ बिहू पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को पोंगल और उत्तरायण पुण्यकाल पर दक्षिण भारत के कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी, सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लगभग पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, IMPS, NEFT, RTGS और ATM जैसी डिजिटल सुविधाओं के जरिए लेनदेन और अन्य बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे। इन सेवाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।