Banks will be closed for 7 days in November

नवंबर में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 04 2025 04:17:33 PM

नवंबर में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट, बैंकिंग कार्य करने से पहले जरूर जान लें ये जानकारी

नवंबर में 7 दिन बंद रहेंगे बैंक

बैंकिंग कार्य करने से पहले अवकाश की जानकारी लें ले ताकि असुविधा से बचा जा सके

अब नवंबर माह में भी कुछ प्रमुख त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के चलते बैंक बंद रहेंगे

NEFT, RTGS, मोबाइल बैंकिंग, UPI और कार्ड सर्विसेज के जरिए वित्तीय कार्य कर सकेंगे्र

नेशनल डेस्क

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है और इस बार भी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे इसलिए बैंकिंग कार्य करने से पहले अवकाश की जानकारी जरूर ले लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके। अक्टूबर में त्योहारी सीजन के दौरान बैंकों में कई दिन अवकाश रहे और अब नवंबर में भी कुछ प्रमुख त्योहारों और क्षेत्रीय आयोजनों के चलते बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहक ऑनलाइन माध्यमों जैसे NEFT, RTGS, मोबाइल बैंकिंग, UPI और कार्ड सर्विसेज के जरिए वित्तीय कार्य आसानी से कर सकते हैं।

कब कब बैंक बंद रहेंगे 

05 नवंबर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा पूरे भारत
07 नवंबर छठ पूजा, वांगाला महोत्सव असम, पश्चिम बंगाल
08 नवंबर छठ पूजा, कनकदास जयंती बिहार, कर्नाटक
11 नवंबर ल्हाबाब दुचेन सिक्किम
12 नवंबर एगास बगवाल उत्तराखंड
15 नवंबर गुरु नानक जयंती पूरे भारत
20 नवंबर गरिया पूजा त्रिपुरा
23 नवंबर सैंग कुट स्नेम मिजोरम