Bengaluru-bound IndiGo flight

बर्ड हिट के बाद बेंगलुरू जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 29 2025 02:39:45 PM

बर्ड हिट के बाद बेंगलुरू जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची 170 यात्रियों की जान

बर्ड हिट के बाद बेंगलुरू जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया

फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों में इंजन से आवाज आने लगी

पायलट ने उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी समस्या की जानकारी दी थी

नेशनल डेस्क

देहरादून से बंगलुरू जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट IG0-6136 (ए320 एयरबस) को बुधवार शाम इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार आज उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के बाएं इंजन से पक्षी टकराने (बर्ड हिट) की घटना हुई, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को वापस देहरादून एयरपोर्ट पर उतारा गया। हादसे के दौरान विमान में करीब 170 यात्री सवार थे।

आपात स्थिति संभालने के बाद सुरक्षित लैंडिंग

सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट ने शाम 6:05 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी, लेकिन कुछ ही मिनटों में इंजन से तेज आवाज आने लगी। पायलट ने विमान को नियंत्रित ऊंचाई पर (लगभग 5600 फीट, एयरपोर्ट से 8 मील दूर) स्थिर रखा और आपात स्थिति संभालने के बाद शाम 6:59 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद, इंडिगो ने वैकल्पिक व्यवस्था की। 

पायलट ने उड़ान के तुरंत बाद समस्या बताई 

सुरक्षा कारणों से इस दौरान दिल्ली से देहरादून आने वाली 5:55 बजे की फ्लाइट और मुंबई से आने वाली 6:20 बजे की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पायलट ने उड़ान के तुरंत बाद तकनीकी समस्या की जानकारी दी थी। शाम 8:50 बजे दिल्ली से दूसरी फ्लाइट देहरादून पहुंची, जिसके जरिए यात्री देर रात बेंगलुरू रवाना हो गए।

Related to this topic: