शिव भक्तों के साथ बड़ा हादसा, गंगा स्नान के लिए जा रहे 7 कांवड़ियों की करंट लगने से मौ'त
देर रात बिहार के भागलपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है
खबर के मिलने के बाद परिजन गहरे सदमे में आए
भागलपुर :
बिहार में एक बार फिर से दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में करीब 7 कांवड़ियों की मौत हो गई। यह हादसा देर रात भागलपुर में हुआ। इस दौरान 7 कांवरिए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस खबर के बाद मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।
डीजे रास्ते में बिजली तार से टकराया
जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ियों का एक समूह डीजे लेकर गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहा था, लेकिन इस दौरान रास्ते में डीजे का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया, जिससे पूरे डीजे वाहन में करंट दौड़ गया। वाहन में सवार कांवड़िए इसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए।