अभिषेक शर्मा को पहले से ही पेट की समस्या थी, पहले मैच में फिल्डिंग नहीं की
टीम के असिस्टेंट कोच रेयान डोशेट ने बताया कि अभिषेक जल्द ठीक हो जाएंगे
रिपोर्ट्स के बाद ही पता चला पाएगा कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना पड़ेगा
सूत्रों के मुताबिक अभिषेक का ईलाज दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है
खेल समाचार
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन हो गया है। जिस कारण उन्हें दो दिनों के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें कब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। उनका नमीबिया के खिलाफ 12 फरवरी के मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रेयान डोशेट ने बताया कि अभिषेक जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
पहले मैच में फिल्डिंग करने नहीं उतरे थे
यह भी जानकारी सामने आई है कि अभिषेक शर्मा को पहले से ही पेट की समस्या थी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेले मैच में वह बल्लेबाजी करने आए थे लेकिन वह फिल्डिंग के लिए मैदान में नहीं उतरे थे। बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक अभिषेक शर्मा का ईलाज दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में चल रहा है। उनके अस्पताल में टेस्ट किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के बाद ही पता चला पाएगा कि उन्हें कब तक अस्पताल में रहना पड़ेगा।