यह महीना बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों के लिए भी खास है, क्योंकि इस महीने भारी बारिश और त्योहारों के चलते कई छुट्टियां मिल सकती हैं।
इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में कई बड़े त्योहार और क्षेत्रीय अवसरों की छुट्टियां आ रही हैं।
इस दौरान बैंकों, स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां रहेंगी।
इनमें करम पूजा, ओणम, ईद-ए-मिलाद, इंद्र जात्रा, नवरात्रि स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा हरि सिंह जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर शामिल हैं।
गौरतलब है कि रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक हमेशा की तरह बंद रहेंगे।
नेशनल डेस्क-
पंजाब में बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब में सरकार द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी की गई छुट्टियों की सूची में कुल 7 छुट्टियां हैं, जिनमें से एक छुट्टी गजटेड होगी, जिस दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे और बाकी 6 छुट्टियां आरक्षित रहेंगी। इसके अलावा 4 रविवार आ रहे हैं।
22 सितंबर को पंजाब सरकार ने महाराज अग्रसेन जयंती की सरकारी छुट्टी घोषित की है, जो सोमवार को आ रही है और इस दिन पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
3 सितंबर (बुधवार)- झारखंड- करम पूजा
4 सितंबर (गुरुवार)- केरल- पहला ओणम
5 सितंबर (शुक्रवार) - गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, विजयवाड़ा, मणिपुर, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, नई दिल्ली, झारखंड, श्रीनगर - ईद-ए-मिलाद और थिरुवोनम
6 सितंबर (शनिवार) - सिक्किम, छत्तीसगढ़ - ईद-ए-मिलाद/इंद्रजात्रा
7 सितम्बर (रविवार)-साप्ताहिक अवकाश
12 सितंबर (शुक्रवार) - जम्मू और श्रीनगर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार<br>
14 सितम्बर (रविवार)-साप्ताहिक अवकाश
21 सितम्बर (रविवार)-साप्ताहिक अवकाश
22 सितंबर (सोमवार)- महाराज अग्रसेन जयंती, पंजाब
22 सितम्बर (सोमवार)- राजस्थान-नवरात्रि स्थापना
23 सितंबर (मंगलवार) - जम्मू और श्रीनगर - महाराजा हरि सिंह जयंती
28 सितम्बर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
29 सितंबर (सोमवार) - त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल - महा सप्तमी/दुर्गा पूजा
30 सितंबर (मंगलवार) - त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड - महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी/दुर्गा पूजा
इस प्रकार, सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण त्यौहारों के कारण बैंकिंग सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। इसलिए लोगों को अपने ज़रूरी काम पहले ही निपटा लेने चाहिए।