पंजाब के नवांशहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 हजार एमएल अवैध शराब बरामद, शराब तस्कर के अड्डे पर की Raid
आरोपी जगतार राम का जानकार सस्ती शराब लाकर देता है जिसे महंगे दाम पर आगे बेचता है
नवांशहर में पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
पुलिस ने रेड की तो भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा देखकर तो पुलिस के भी होश उड़ गए
पंजाब डेस्क :
पंजाब के नवांशहर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर के अड्डे पर रेड की है। पुलिस ने 36 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी जगतार राम का जानकार सस्ती शराब लाकर देता है जिसे वह महंगे दाम पर आगे बेचता है। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध शराब का जखीरा देखकर उड़ेे होश
पंजाब के जिला नवांशहर में थाना औड़ की पुलिस ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि जगतार राम उर्फ जगी पुत्र सुरजन राम निवासी बुर्ज टहिल दास थाना औड़ का जानकार लुधियाना साइड से सस्ती शराब लाकर देता है जिसे वह महंगे दाम पर आगे बेचता है। पुलिस पार्टी ने वहां रेड की तो भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा देखकर तो पुलिस के भी होश उड़ गए।