Children's faces will light up once again

एक बार फिर खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 05 2025 02:23:25 PM

एक बार फिर खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे, 6 नवंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, हो गया छुट्टी का ऐलान

एक बार फिर खिल उठेंगे बच्चों के चेहरे

आज गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा

पटना साहिब गुरुद्वारा में विशेष नगर कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन होगा

6 नवंबर (गुरुवार) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान

नेशनल डेस्क

दीपावली और छठ पूजा की लंबी छुट्टियों के बाद एक बार फिर बच्चों के चेहरे खिल उठेंगे। 6 नवंबर 2025 को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। इसके कारण छुट्टी है। वहीं बिहार में भी 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पटना साहिब गुरुद्वारा में विशेष नगर कीर्तन और लंगर सेवा का आयोजन होगा। इसके चलते पटना, नालंदा, गया सहित कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

पहले चरण का मतदान होगा

जबकि 6 नवंबर (गुरुवार) को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान होगा। राज्य सरकार के आदेशानुसार, जिन जिलों में मतदान होगा वहां के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चरण में 17 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 

शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित

पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर और खगड़िया। इन जिलों में कई स्कूल भवनों का उपयोग मतदान केंद्रों के रूप में किया जाएगा, जिसके कारण शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।

Related to this topic: