CM Mann announced compensation for flood victims

सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 08 2025 07:06:47 PM

सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, कैबिनेट मीटिंग के बाद लिया फैसला

सीएम मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए किया मुआवजे का ऐलान

फसलों के नुकसान पर 20,000 रु प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा

कैबिनेट ने “जिसका खेत, उसकी रेत” योजना को मंजूरी दी है

15 नवंबर तक बिना परमिट रेत निकालने की इजाजत होगी

पंजाब डेस्क : 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। जिसमें मृतक के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं 20 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी। कैबिनेट ने “जिसका खेत, उसकी रेत” योजना को मंजूरी दी है। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। किसानों को फसलों के नुकसान पर 20,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा।मृतक के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। कैबिनेट ने “जिसका खेत, उसकी रेत” योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत 15 नवंबर तक बिना परमिट रेत निकालने की इजाजत होगी

Related to this topic: